ट्रक चालकों को पैस देने आया था ट्रांसपोर्टर
हरियाणा: कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर बहादुरगढ के निकट कार सवार बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्टर के साथ मारपीट करके 45 हजार रूपए छीन लिए। इतना ही बदमाशो ने ट्रांसपोर्टर के कपडे तक फाड दिए।
Rewari crime: रेवाडी में नशे का कारोबार जोरो पर, दो बदमाश चढे हत्थे
पुलिस के अनुसार बहादुरगढ़ के गांव मांडौठी निवासी अनिल ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसके पास 5 ट्रक हैं। बुधवार रात को करीब 9 बजे उसकी 2 गाड़ी कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे स्थित मांडौठी टोल पर खड़ी थी। अनिल अपने ट्रकों के चालकों को केएमपी टोल पर पैसे देने गया था। उसी समय वक्त ट्रक के पास एक स्कॉर्पियों व बीट गाड़ी आकर रूकी, जिसमें सवार गांव जाखौदा निवासी मेवा व उसके अन्य साथी नीचे उतरे। इससे पहले अनिल कुछ समझ पाता बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बुरी तरह लात-घुंसे मारे और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। इतना ही नहीं बदमाशों ने उससे 45 हजार रुपए की नकदी भी छीन ली।
https://www.best24news.com/?p=25586
नाकाबंदी की, लेकिन नही लगा सुराग: वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। अनिल ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी भी कराई, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ पाए। आसौदा थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्टर अनिल की शिकायत पर बदमाश मेवा व उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। देर रात से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है।
Rewari crime: एटीएम चोरी कर नकदी निकालने वाला काबू, 40 हजार रूपए बरामद
















