मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

पुस्तकालय स्थापित करने के लिए जिला कल्याण विभाग ने मांगे आवेदन

On: November 25, 2021 12:38 PM
Follow Us:

रेवाड़ी, 25 नवंबर: सुनील चौहान। सरकार द्वारा अनुसूचित जाति की चौपाल में पुस्तकालय खोले जाएंगे। इसके लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय द्वारा गांव की अनुसूचित जाति की चौपाल में पुस्तकालय स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की योजना अनुसार अनुसूचित जाति के लोगों के कल्याण हेतु अनुसूचित जाति की चौपालों में पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे। पुस्तकालय के लिए चौपाल के अंदर कम से कम दो कमरे होने जरूरी है ताकि वहां पर पुस्तकों को रखने के साथ-साथ पढऩे की सही ढंग से व्यवस्था की जा सके। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पुस्तकालय स्थापित करने के लिए सहायता राशि सोसायटी के लिए अनुदान स्कीम के तहत दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जो भी संस्था गांव की अनुसूचित जाति की चौपाल में पुस्तकालय स्थापित करना चाहती है, वे सोसायटी कार्रवाई के लिए जिला कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now