मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

नपा चेयरमैन चुनाव : छठे दिन छह ने किया नामांकन, जानिए किस किस ने किया नामांकन

On: September 1, 2021 11:56 AM
Follow Us:

धारूहेडा: सुनील चौहान। नगर पालिका धारूहेड़ा के अध्यक्ष पद के उप-चुनाव की नामांकन शुक्रवार से शुरू हो गइ थी। कस्बे में दस से अधिक लोग चेयरमैन चुनाव के दावे जता रहे, लेकिन छठे दिन छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नगराधीश व रिटर्निंग अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि नगर पालिका, धारूहेड़ा के प्रधान पद के उपचुनाव के लिए 2 सितंबर तक ही 11 से 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। वहीं 3 सितंबर 2021 (शुक्रवार) दोपहर 11.30 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 4 सितंबर निर्धारित की गई है। इसी दिन चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने की तिथि है। साथ ही चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों व मतदान केंद्रों की सूची भी चस्पा कर दी जाएगी। उपचुनाव 12 सितंबर 2021 (रविवार) प्रात: 8 से सायं 4.30 बजे के बीच होंगे। मतदान केंद्रों में मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना का कार्य किया जाएगा तथा परिणाम घोषित किया जाएगा।
किस किस ने किया नामांकन:

यह भी पढ़ें  वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए अधिकारी : राव इंद्रजीत

Jitender yadav
जितेंद्र यादव: पूर्व सरपंच कंवर सिंह के बेटे जितेंद्र यादव ने बुधवार को निदर्लीय नांमाकन किया। कंवर सिंह दिसंबर माह में चेयरमैन चुने गए थे, लेकिन दसवी कक्षा की मार्कशीट अयोगय होने के चलते चुनाव रद हो गए थे, इसी के चलते दोबारा से उपचुनाव करवाए जा रहे है। जितेंद यादव इससे पहले धारूहेडा उपतहसील में डीसी रेट पर कार्यरत थे। जितेंद्र यादव ने अपनी पत्नी सुदेश देवी के नाम से भी नामांकन किया है।
………….

 

khemchand
खेमचंद सैनी: खेमचंद सैनी ने पिछली बार भी चुनाव लडा था तो चौथे नंबर पर रहे थे। वे सैनी सभा धारूहेडा के वर्तमान प्रधान है। इस बार दोबारा से निदर्लीय नामांकन किया है। सैनी समाज की धारूहेडा के मतदान काफी ज्यादा होने के चलते उनका बोट बैंक काफी ठीक माना जा रहा है। खेमचंद सैनी ने अपनी पत्नी सन्नो देवी के नाम से भी नामांकन किया है।
…………

यह भी पढ़ें  Cyber Crime Rewari: विदेश में बैठे भाई ने बहन को लगाया 2 लाख का चूना... जानिए कैसे

pardeep mojam
प्रदीप मौजम: प्रदीप मौजम पूर्व सरपंच मंगत सिंह के बेटे हैं। पिछली बार उन्होंने चुनाव नहीं लडा था। मौजम ने बहुजन समाज पार्टी बुधवार को नामांकन किया। कस्बे मे बसपा से जुडे बोट बैंक पाने के लिए मौजम से पार्टी से ही नांमाकन किया है। मौजम सिंह ने अपने भाई महेंद्र सिंह ने नाम से भी निदर्लीय नामांकन किया है।

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now