मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

ट्रेन की चपेट में आने से कंपनी कर्मचारी व महिला की मौत्

On: September 14, 2021 2:07 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। अलवर -रेवाड़ी रेल मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर एक कर्मचारी और एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान नहीं हुई है। राजकीय रेलवे पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
कंपनी कर्मी की की मौत: पुलिस के अनुसार सोमवार को सूचना मिली कि अलवर रेल मार्ग पर बावल स्टेशन के यार्ड के निकट एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद जीआरपी थाना से पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त मध्यप्रदेश के जिला भिंड के गांव लक्ष्मीपुर निवासी राहुल के रूप में हुई। मृतक बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
ट्रेन से कटी महिला, शिनाख्त नहीं: एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार महिला बावल में ही रहती थी। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के बावल पहुंचने के बाद ही शव की शिनाख्त संभव हो पाएगी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now