Rewari: विपिन धींगरा बने रेवाड़ी ग्राहक पंचायत जिलाध्यक्ष

On: July 30, 2023 9:14 PM
Follow Us:

रेवाडी। धींगरा गार्डन में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत रेवाड़ी की बैठक आयोजित हुई।स्वर्ण जयंती समारोह समिति हरियाणा प्रांत प्रभारी तरुण सिकरवाल प्रांत में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया हरियाणा प्रांत में ग्राहक आंदोलन जन आंदोलन बने इसके लिए योजना बनाई गई।Sidhu Moose Wala Murder: लॉरेंस का भतीजा सचिन बिश्नोई इस देश में पकड़ा, दिल्ली पुलिस लेगी रिमांड पर

प्रांत संगठन मंत्री मुनेश शर्मा ने बताया अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ग्राहक हित में कार्य करने के लिए प्रयासरत है। ग्राहक पंचायत ग्राहक का संरक्षण एवं संवर्धन करने के लिए कार्य कर रही है।ग्राहक पंचायत उत्पादन में बढ़ोतरी,वितरण में समानता, उपभोग में संयम के सिद्धांत पर कार्य करती है।

संवाद -समन्वय से समस्या का समाधान कर समाज में भाई चारे का निर्माण करती है।ग्राहक पंचायत किसी का भी शोषण ना हो इसके लिए ग्राहकों को संगठित कर उनके अधिकारों के लिए प्रबोधन कार्य कर समाज में जन जागरण का कार्य करती है। ग्राहक पंचायत

देश में 1974 से कार्य कर रही है 2024 में संगठन के 50 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं इसके लिए पूरे देश में स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा।Sidhu Moose Wala Murder: लॉरेंस का भतीजा सचिन बिश्नोई इस देश में पकड़ा, दिल्ली पुलिस लेगी रिमांड पर

इसके लिए 8,9-10 सितंबर को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय पर संपूर्ण देश के कार्यकर्ताओं के द्वारा समारोह अभियान का शुभारम्भ होगा। इस कार्यक्रम में परम पूजनीय डॉ मोहन भागवत सरसंघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

प्रांत संगठन मंत्री मुनेश शर्मा ने रेवाड़ी जिले की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विपिन धींगरा को जिला अध्यक्ष एवं कृष्ण कुमार जिला संगठन मंत्री, मुकेश कुमार कोसली तहसील संयोजक, वीर सिंह राणा धारूहेड़ा तहसील संयोजक भागीरथ , सुभद्र पाल धारूहेड़ा तहसील सह संयोजक नियुक्त किए गए, बैठक में अविनाश, एडवोकेट नवदीप , योगेंद्र, रवि, कैलाश, कुलदीप, सुरेश, अनिल जी, राधेश्याम जी बैठक में उपस्थित रहें।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now