Rewari: राजस्थान के युवक ने हरियाणा ससुराल में दी जान ?

On: July 4, 2024 9:03 PM
Follow Us:

Best24News, Suicide News

Rewari: राजस्थान के एक युवक ने हरियाणा के जिला Rewari  के गांव चिताडूंगरा में अपनी ससुराल में जान दे दी। अचानक हुए इस हादसे को लेकर दो परिवारों में हाय तोबा मच गई है। युवक ने (Suicide in Rewari) आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

बता दे कि ठेठर निवासी निक्कू (30) कुछ समय पहले रेवाड़ी के चिता डूंगरा गांव में शादी हुई थी। निक्कू मंगलवार देर शाम ससुराल पहुंचा था। बुधवार सुबह निक्कू का शव ससुराल में शिव मंदिर के पास पेड़ से लटका मिला।

निक्कू ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने निक्कू के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सुबह शव पेड़ से लटका देख ग्रामीणों ने सरपंच को सूचना दी।

जांच जारी है। सरपंच की सूचना पर कुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टामार्टम के लिए रेवाड़ी शव गृह में रखवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now