पीएचडी के विद्यार्थियों, शोधार्थियों के लिए यूसीसी लैब में 5 दिवसीय कार्यशाला कंप्यूटर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गयापीएचडी के विद्यार्थियों, शोधार्थियों के लिए यूसीसी लैब में 5 दिवसीय कार्यशाला कंप्यूटर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया

Rewari News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजु पुरी की अध्यक्षता और प्रोफेसर सतेन्द्र बल, निदेशक यूसीसी के निर्देशन में एम.ए हिंदी और पीएचडी के विद्यार्थियों, शोधार्थियों के लिए यूसीसी लैब में 5 दिवसीय कार्यशाला कंप्यूटर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं तकनीकी कौशल का विकास करना था।

‘कंप्यूटर के प्रयोग’ विषय पर आयोजित इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल उपकरणों एवं तकनीकों से परिचित कराने के साथ – साथ उनके व्यावहारिक उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गईं—

पीएचडी के विद्यार्थियों, शोधार्थियों के लिए यूसीसी लैब में 5 दिवसीय कार्यशाला कंप्यूटर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया
पीएचडी के विद्यार्थियों, शोधार्थियों के लिए यूसीसी लैब में 5 दिवसीय कार्यशाला कंप्यूटर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया

प्रथम दिवस पर कंप्यूटर का परिचय एवं उसकी मूलभूत संरचना से अवगत कराया गया। द्वितीय दिवस पर माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (MS Word) के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। तृतीय दिवस पर पावर पॉइंट (PowerPoint) प्रस्तुति निर्माण की तकनीक सिखाई गई।
चतुर्थ दिवस पर पोस्टर निर्माण एवं ग्राफिक्स के उपयोग का अभ्यास कराया गया। कार्यशाला के समापन पर विद्यार्थियों द्वारा प्रायोगिक प्रस्तुति दी गई तथा कार्यशाला का मूल्यांकन किया गया। Rewari News

कार्यशाला में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं सक्रियता के साथ भाग लिया। उन्होंने पीपीटी एवं पोस्टर निर्माण में अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका डॉ. शकुंतला ने, प्रोफेसर सतेन्द्र बल, निदेशक यूसीसी को, कंप्यूटर विभाग के शोधार्थी रवि, और दीपक को पौधा देकर धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से इस कार्यशाला को पूर्ण रूप से संपन्न किया गया। इस अवसर पर हिंदी विभाग के सभी अध्यापक, शोधार्थी, विद्यार्थी उपस्थित रहे। Rewari News

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

 

 

By Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •