Rewari News: चोरों ने शिव मंदिर में लगाई सेंघ

On: July 8, 2024 11:40 AM
Follow Us:

Rewari News: धारूहेड़ा के  गांव गढ़ी अलावलपुर स्थित शिव मंदिर में चोरो ने रात को  (Rewari News) सेंघ लगा दी तथा दानपात्र चुरा ले गए। खाली दानपत्र पास की एक खेत में पडा हुआ मिला है।

सेक्टर छह पुलिस दी शिकायत में गढ़ी अलावलपुर के रहने वाले आजाद सिंह ने बताया कि वह गांव के शिव मंदिर की कमेटी में कैशियर का काम करता है। सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने मंदिर पहुंचे तो दानपात्र गायब मिला।

उसने इसकी सूचना तुरंत मंदिर कमेटी व पुलिस को दी। चोर चोर दानपात्र ही उठा ले गए। दान पात्र में करीब 40 हजार रुपये नकद थे। सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now