Rewari News: महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बाबा रूपदास मंदिर समिति की ओर से गांव डूंगरवास में 14 और 15 फरवरी 2026 को दो दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि हरियाणा सफाई आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार उपस्थित होंगे । कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें विजेताओं को मंदिर समिति की ओर से नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।Rewari News

आयोजन समिति के अनुसार 14 फरवरी, शनिवार को मुख्य खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इनमें कबड्डी नेशनल (55 किलोग्राम भार वर्ग तक), 100 मीटर, 400 मीटर और 1600 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, लॉन्ग जम्प और रस्सा-कस्सी शामिल हैं। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार 7100 रुपये रखा गया है। दौड़ और अन्य खेलों में भी प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों के लिए 1100 रुपये से लेकर 3100 रुपये तक के नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। सभी खेल प्रतियोगिताएं सुबह 9 बजे से शुरू होंगी।Rewari News

15 फरवरी, रविवार को अंडर-14 वर्ग के लड़कों और लड़कियों की 100 मीटर दौड़, लड़कियों की गोला फेंक, बुजुर्गों की दौड़ तथा महिलाओं की मटका दौड़ आयोजित की जाएगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह भी रखा गया है। समिति की ओर से बताया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह 10 बजे से और भंडारे का आयोजन सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
।

















