Rewari News: SE, XEN और SDO भी धरने पर बैठै, जानिए क्या है इनकी मांग ?

On: February 13, 2026 9:15 AM
Follow Us:
AANDOLAN

Rewari News: कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन (HPEA) के आह्वान पर निगम के अधिकारियों ने धरना दिया। कर्मचारी ही नहीं अधिकारियों ने मांगो को लेकर विरोध जताते हुए सरकार को घेरा। जमकर नारेबाजी की।

अधिकारियों ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार बिजली वितरण, उत्पादन और ट्रांसमिशन का निजीकरण करने की तैयारी में है। ऐसा होने पर निजी कंपनी टोल टैक्स की तर्ज पर मनमर्जी से बिजली दरों में बढ़ोतरी करेंगी। जिसका बोझ आम आदमी के साथ-साथ छोटे उद्योगों और किसानों पर पड़ेगा।Rewari News

strike
इसका भी किया विरोध:अधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने का इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 और नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी 2026 बिजली निगम के निजीकरण की दिशा में बढ़ाया गया कदम है।Rewari News

जानिए क्या है मांगे: विरोध जताते हुए कहा कि पालिसी को वापस लेने, आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने, जिला और उपमंडल स्तर पर अधिकारियों की पर्याप्त नियुक्ति आदि शामिल रही। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में एसई पीके चौहान, एक्सईएन संदीप कुमार, ओ.के. भारद्वाज और संजय यादव, उपमंडल अधिकारी (SDO) विजय पाल, मोहित, सोनू, अरुण, भरत मलिक और कविंद्र शामिल हुए।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now