Rewari News : वार्ड नंबर 20 के पार्षद एवं नगर परिषद रेवाड़ी के पूर्व चेयरमैन विजय राव के जन्म दिवस पर आरडब्लूए की ओर से सेक्टर-4 स्थित पार्क में पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ( सेक्टर-4 के प्रधान सुरेंद्र कुमार एवं सचिव सुरेश कुमार विशेष रूप नागरिकों से अपील की कि हर व्यक्ति को प्रति वर्ष अपनी मां के नाम से एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यह केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करता है।Rewari News
उन्होंने आगे कहा कि “जहां भी खाली स्थान उपलब्ध हो, वहाँ पौधा लगाकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण का निर्माण कर सकते हैं। यह हर जागरूक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बनती है।” इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल करने को संकल्प दिलाया गया।Rewari News

















