Rewari News: राजकीय महाविद्यालय खरखडा में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

On: October 10, 2025 4:59 PM
Follow Us:
khdakada college

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में छात्राओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।Rewari News

कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या डा दयावति के मार्गदर्शन में किया गया, जिन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए पारंपरिक कलाओं के संरक्षण और संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मेहंदी कला भारतीय संस्कृति की पहचान है और इससे छात्राओं में रचनात्मकता के साथ आत्मविश्वास भी विकसित होता है।Rewari News

महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सुशीला लांबा की देखरेख में प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। निर्णायक मंडल ने छात्राओं की कलाकृतियों का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किए। प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बी.एससी. द्वितीय वर्ष की मेघा द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान सीमा और मनीषा रही। इस मौके पर डा. मान्या, डा एकता आदि मौजूद रहे।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now