Rewari news:मसानी स्कूल में तंबाकू निषेध विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता

On: March 7, 2026 8:33 PM
Follow Us:

Rewari news: धारूहेड़ा:  गांव मसानी स्थित शहीद दीनदयाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसानी के सहयोग से  तंबाकू निषेध विषय पर पेंटिंग व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या गंगा देवी ने की।
प्राचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज में नशा मुक्ति का संदेश देना है। कार्यक्रम में डेंटल सर्जन डॉ. उषा यादव, कर्मवीर तथा एमपीएचडब्ल्यू रोहित कुमार की अगुवाई में गतिविधियों का संचालन किया गया।

प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर  संगीता सैनी, ममता शर्मा, भावना, पूनम, दौलतराम, योगेश शास्त्री, पूनम, विनोद,  रानी, एकता तथा  मधुबाला मौजूद रही।
धारूहेड़ा: प्रतियोगिता में विजेताओं का सम्मानित करते हुए

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now