धारूहेड़ा: नगरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी महेश्वरी को जोड़ने वाली 45 मीटर पेराफैरी सड़क अब नए रूप में नजर आएगी। एचएसवीपी ने सड़क के सुधार कार्य को मंजूरी दे दी है और इसके लिए करीब 80 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है। इस सड़क के बनाने के बाद आवागमन सरल और सुरक्षित हो जाएगा।Rewari News
सरपंच मीनाक्षी, पूर्व सरपंच योगेंद्र, कर्ण सिंह, अजीत, राजेंद्र, मनोज, राजेश ने बताया कि करीब 13 साल पहले यह सडक बनाई गई थी। पिछले कई सालों से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जगह-जगह गड्ढों लोग परेशान थे। ग्रामीणा ने बताया कि बरसात के दिनों में हालात और भी बिगड़ जाते थे। पिछले तीन साल के दौरान तीन बार पंचायत इस सडक को बनाने के लिए एचएसवीपी को शिकायत दे चुकी है।Rewari News
कई गांवो के लोग परेशान: चूकि इस मार्ग से महेश्वरी के अलावा गढी अलावलुपर व आस पास के कई गांवों के लोगो का आवागम रहता है। बदहाल सडके चलते लोग काफी परेशान थे। इतना ही नही टूटी सडक के कई बार दुपहिया वाहन चालक कर गिर कर घायल हो चुक है। मुख्य मार्ग होने तथा आये दिन हो रहे हादसों के चलते इस सडक सुधारीकरण बहुत जरूरी है।
जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सुधारीकरण के बाद यह मार्ग न केवल महेश्वरी क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी देगा, बल्कि आसपास के इलाकों में भी यातायात का दबाव कम करेगा।
रोहित कुमार, जेई एचएसवीपी रेवाड़ी

















