Rewari News: महाराजा अग्रसेन एजुकेशन सोसायटी के चुनाव संपन्न, जानिए किसको क्या मिली जिम्मेदारी

On: February 22, 2025 7:23 PM
Follow Us:
महाराजा अग्रसेन एजुकेशन सोसायटी के चुनाव संपन्न, जानिए किसको क्या मिली जिम्मेदारी

Rewari News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के महाराजा अग्रसेन एजुकेशन सोसायटी का चुनाव शुक्रवार को शांति पूर्वक हुए । इस मौके प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी के 14 सदस्यों के चुनाव निर्विरोध हुए।

रत्नेश बंसल लगातार 8वीं बार प्रधान: बता दे एक बार फिर रत्नेश बंसल को प्रधान चुना गया। जबकि इससे पहले वे सात बार प्रधान रह चुके है। इसी क्रम उपप्रधान जितेन्द्र जिंदल(टोनी), सचिव राजेन्द्र सिंहल, सह सचिव पुरुषोत्तम दास व राकेश गर्ग कोषाध्यक्ष चुने गए।

एडवोकेट मोहित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रवि गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, दीपक पाल्हावासिया, अरुण कुमार, रतनलाल, डाॅ.पीसी सिंगला, प्रवीण, नीरज गुप्ता, गिरिशकांत सिंगला, राजेन्द्र, नवदीप मोदी, मुकेश गुप्ता कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए।

वैश्य समाज के प्रधान बृजलाल गोयल, अग्रवाल सभा के प्रधान रिपुदमना, सतेन्द्र प्रसाद टपूकड़ा वाले व समाज-सेवी मुकेश के प्रयास से महाराजा अग्रसेन एजुकेशन सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्यों के 2 फार्म वापिस होने के बाद 14 कार्यकारिणी सदस्यों व 5 पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी प्राचार्य हरिकिशन यादव व सहचुनाव अधिकारी विनय बंसल ने निर्विरोध घोषित किया।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now