Rewari News: NH48 पर आसलवास पुल पर भीषण हादसा, एक ट्रक चालक की मौत, दूसरा फरार

On: June 29, 2025 2:01 PM
Follow Us:

Rewari News: दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक मौके से फरार हो गया। हादसा रेवाड़ी जिले के आसलवास पुल के पास सुबह लगभग चार बजे उस समय हुआ जब एक ट्रक ने गलत दिशा में आते हुए सामने से आ रहे दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।Rewari News

बावल थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। वहीं, दूसरा ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 20 मिनट में जाम को पूरी तरह से खुलवा दिया। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रकों को क्रेन की सहायता से हटाया गया और यातायात को सामान्य किया गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मृत चालक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और फरार चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। हाईवे पर तेज रफ्तार और गलत दिशा में गाड़ी चलाने जैसी लापरवाहियों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now