Haryana News: भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी की एक इकाई की बुधवार को समय सिंह प्रधान की अगुवाई में आपाताकालीन मीटिंग हुई। बैठक में हाल में लागू की गई बायोमेट्रिक प्रणाली को हटाने को मांग पर मंथन किया।Rewari News
समय सिंह प्रधान ने बताया कि जो लगातार काफी दिनों से वर्षा हो रही है और ओले गिर रहे हैं। बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसल बिल्कुल खराब हो गई है। आलम यहां तक बारिश के चलते गेहूं पुलियों के अंदर उग आए हैं। ऐसे में जो किसान अपना गेहूं बेचने के लिए आते हैं। लेकिन मंडी में लागू की बायोमेट्रिक प्राणाली से किसान भयभीत है।Rewari News
डर हुए किसान नहीं आ रहे अनाज मंडी: बता दे किसान इस प्रणाली से भयभीत है। वह अपना गेहूं अपने घर में रख रहे हैं। बायोमेट्रिक की वजह से किसान मंडी में अपना गेहूं नहीं लेकर आ रहे हैं। बैठक में यह निर्णय की सरकार की इस बायोमेट्रिक का विरोध किया जाएगा। बायोमेट्रिक प्रणाली 2- 3 दिन में हट जानी चाहिए। जिला प्रशासन ने सर्वे करवाकर पूरे रेवाड़ी जिला के गांवों के पोर्टल खोल देने चाहिए। जितना किसानों का नुकसान हुआ है उतना मुआवजा सरकार को किसानों तुरंत देना चाहिए।Rewari News
ये रहे मौजूद: आपातकालीन बैठक में जिला कार्यकारिणी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, शीशराम, राजकुमार एससी सेल, ब्लॉक प्रधान पूनम, महिला जिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर, ओपी लोहाणा,राज सिंह ढिल्लों, रोशन लाल दरोगा व अन्य कई पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे।Haryana News




















