Rewari News: सवारी बैठाने को लेकर Dharuhera में झगडा, टेंपो चालक का फोडा सिर

On: April 10, 2024 4:31 PM
Follow Us:

Rewari News: धारूहेड़ा के बास (Dharuhera News)  रोड पर सवारी बैठाने को लेकर मंगलवार को दो टैंपो चालकों में विवाद हो गया। एक टैंपो चालक ने दो अन्य साथियो को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया।

 

थाना धारूहेडा पुलिस को दी शिकायत में नंदरामपुर बास (Nandrampur bass road) के रहने वाले कर्ण सिंह ने बताया कि वह बास रोड पर धारूहेड़ा से नंदरामपुर बास तक टैंपो चलता है। उसका आरोप है धारूहेडा के रहने वाले जोनी ने उसके टैंपो के आगे अपना टैंपो लगाकर उसकी सवारियां भर ली। जब उसने विरोध किया तो उसने दो युवको को बुला लिया तथा उसके साथ जमकर मारपीट की।

मारपीट के चलते वह लुहलुहान हो गया। घायल होने पर उसे रेवाडी (Rewari Hospital)  भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now