Rewari News: ATM में फसी पेयमेंट देने में देरी, उपभोक्ता फोरम ने PNB बैंक पर लगाया जुर्माना

On: August 24, 2024 6:52 AM
Follow Us:
Court

Rewari News : एटीएम में नकदी कटने व समय पर राशि नहीं मिलने पर उपभोक्ता फोरम नें बैंक पर 21 हजार रूपए जुमार्ना लगाया है। करीब एक साल तक केस की सुनवाई चली।

बता दे कि रसगण के रहने वाले अभय सिंह ने 13 दिसंबर 2022 को डीसी ओफिस के पीएनबी एटीम से 5 हजार रूपए निकाले थे। एटीएम में लाईट जाने से पैसे नहीं आए जबकि उसके खाते से 5 हजार रूपए कट गए। वह पीएनबी बैंक एटीएम से कटी नकदी लेने के लिए गया तो उसे 48 घंटे समय मांगा। Rewari News

REWARI COURT

बार बार जाता रहा, लेकिन उसकी पेंयमेंट उसके खाते में नहीं आई। परेशान होकर उपभोक्ता ने उपभोक्ता फोरम में 12 मई 2023 में केस दायर किया। केस दायर होते ही 17 मई को उसके खाते में 5 हजार रूप्ए आ गए।Rewari News

उपभोक्ता फोरम में केस चलता रहा। शुक्रवार को सुनवाए गए फैसले में कोर्ट ने अभय सिंह को कंपनसेशन के रूप में 10,000, 5000 रुपये का आज तक का ब्याज व एडवोकेट की फीस के रूप में 11000 रूपए बैंक को देने के आदेश दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now