Rewari News: कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा को कैप्टन अजय यादव का मिला समर्थन हरियाणा में बढ़ा राजनीतिक जोर

On: December 12, 2025 4:26 PM
Follow Us:
Rewari News: कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा को कैप्टन अजय यादव का मिला समर्थन हरियाणा में बढ़ा राजनीतिक जोर

Rewari News: दक्षिणी हरियाणा में कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह (Brijendra Singh) की सद्भाव यात्रा को अब कैप्टन अजय यादव (Ajay Yadav) का भी समर्थन मिला है। अहीरवाल क्षेत्र में अब तक किसी भी नेता ने बृजेंद्र सिंह (Brijendra Singh) के साथ हाथ नहीं मिलाया था। हुड्डा गुट से जुड़े और अक्सर 36 का आंकड़ा बनाए रखने वाले कैप्टन अजय यादव (Ajay Yadav) इस बार सद्भाव यात्रा में उनके साथ नजर आएंगे।

रेवाड़ी (Rewari) में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह (Brijendra Singh) की सद्भाव यात्रा 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगी। इस यात्रा की सफलता के लिए उनके पिता बीरेंद्र सिंह (Birendra Singh) सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। उन्होंने रेवाड़ी (Rewari) में कैप्टन अजय यादव (Ajay Yadav) के घर जाकर सहयोग मांगा। कैप्टन अजय यादव (Ajay Yadav) ने तुरंत एक कार्यकर्ता बैठक बुलाई और सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे सद्भाव यात्रा में पूरी तरह से शामिल हों।Rewari News

कैप्टन के आवास पर रेवाड़ी (Rewari) में बीरेंद्र सिंह (Birendra Singh) डूमरखां ने बताया कि तीसरे चरण की यात्रा रेवाड़ी (Rewari) के बावल से शुरू होगी। यह यात्रा लगभग एक महीने तक चलेगी। इसके खत्म होने तक प्रदेश के 43 विधानसभा क्षेत्रों तक सद्भाव यात्रा पहुंच जाएगी।Rewari News

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now