Rewari News: पाटोदी से की थी बाइक चोरी, धारूहेड़ा में अवैध हथियार के साथ चढा हत्थे

On: August 14, 2024 4:38 PM
Follow Us:

कब्जे से 01 अवैध देशी कट्टा, 01 जिन्दा रोंद व 01 चोरी की बाइक की बरामद
Rewari News : अपराध शाखा धारूहेड़ा ने अवैध हथियार व चोरी की बाइक के साथ बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान वार्ड नं 14 नन्दरामपुर बास रोड़ मोहल्ला हरिनगर धारूहेड़ा निवासी प्रिन्स उर्फ कुकड़िया के रूप में हुई है।

मुखबीर से सूचना प्रिस उर्फ कुकड़िया निवासी वार्ड नं 14 नंदरामपुर बास रोड मोहल्ला हरिनगर धारूहेड़ा जो आपराधिक किस्म का लड़का है जिसके पास अवैध हथियार व एक चोरी की बाइक है। जो जिला गुरुग्राम के थाना पटौदी एरिया से चोरी की हुई है।

जिसको लेकर वह आज आरबीएस स्कूल धारूहेड़ा के नजदीक किसी के इंतजार में खड़ा हुआ है। जिस सूचना को सच मानकर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 01 अवैध देशी कट्टा, 01 जिन्दा रोंद व 01 चोरी की बाइक बरामद हुई है।

कब्जे से 01 अवैध देशी कट्टा, 01 जिन्दा रोंद व 01 चोरी की बाइक की बरामद

जो पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने बताया की उपरोक्त बाइक उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जिला गुरुग्राम के थाना पटौदी एरिया के गांव मुमताजपुर से चोरी की है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now