Rewari News: युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार, पुष्कर से पीड़िता बरामद

On: July 1, 2025 7:05 AM
Follow Us:

Rewari News: रेवाड़ी जिले के बावल थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक पीड़िता के ही गांव का रहने वाला है और पहले से शादीशुदा है, साथ ही दो बच्चों का पिता भी है।

मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 9 जून की रात उसकी 21 वर्षीय बेटी घर में सो रही थी। रात करीब दो से तीन बजे के बीच गांव का ही एक युवक छत के रास्ते उनके घर में घुसा और उसकी बेटी को जबरन अपने साथ ले गया। शिकायत मिलने के बाद बावल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।Rewari News:

पुलिस ने छानबीन करते हुए रविवार को राजस्थान के पुष्कर शहर से पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता ने बयान में बताया कि आरोपी उसे अजमेर जिले के पुष्कर ले गया था, जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी पहले भी उसे धमकाकर कई बार दुष्कर्म कर चुका है।

बावल थाना पुलिस ने उसी दिन आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले में विस्तृत जांच कर रही है और पीड़िता की मेडिकल व अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now