Rewari News: दिनभर हुई बूंदाबूदी, तापमान मे आई गिरावट, बढी ठंड

On: January 5, 2022 11:19 AM
Follow Us:

रेवाडी: बुधवार सुबह से ही जिलेभर में बूंदाबांदी जारी है। बूंदाबांदी की वजह से तापमान में गिरावट हुई है, जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई हैं। न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी बारिश जारी रह सकती है। 8 जनवरी तक बरसात होने की संभावना बनी रहेगी। इस मौसम से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। जबकि सब्जियों को नुकसान हो सकता है। बरसात के कारण अधिकतम तापमान भी लुढ़का है। दिनभर हुई बूंदाबूंदी से मौसम भी सर्द हो गाय। जगह जगह लोग आग से सिकते नजर आए।

Rewari news: तालाबों का भी होगा जीर्णोद्वार, अवैध कब्जाधारियो पर गिरेजी गाज

गेहूं की फसल को फायदा:
कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस मौसम में गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। बरसात से गेहूं व सरसों की फसल को कोई नुकसान नहीं है। जबकि यदि अधिक तेज बरसात होती है तो सब्जियों को अधिक नुकसान होगा। बरसात होने पर किसान अपने खेतों में कृषि विज्ञानी की सलाह के बाद ही गेहूं की फसल में पानी दें। यदि बिना सलाह के ही खेतों में पानी दिया जाएगा तो गेहूं की फसल को भी नुकसान होने की अधिक आशंका रहेगी।

Haryana news: प्रगतिशील किसानो को मिलेगा 5 लाख का पुरस्कार, जानिए कैसे

छाए रहेंगे बादल:
8 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार हैं। बारिश के बाद ठंड बढ़ने के साथ ही अगले कुछ दिनों में सड़कों पर गहरा कोहरा भी दिखाई देगा। 12 जनवरी के बाद मौसम साफ रह सकता है। हालांकि ठंड पूरे पीक पर रहेगी। बुधवार को रेवाड़ी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं।

Rewari news: बीपीएल परिवारों को मिलेगा अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना का लाभ, जानिए कैसे

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now