Rewari news: कुछ दिन राहत के बाद धारूहेडा में फिर बढी स्मोक

On: December 17, 2021 8:17 AM
Follow Us:

धारूहेडा: आबोहवा को ठीक रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा सरकार ने भले ही कंपनियों को बदं करने आदेश दे दिए गए हो, लेकिन भिवाडी के साथ धारूहेडा में भी लगातार दो तीन आबोहवा की हालत बेहद खतरनाक बनी हुई है। गुरुवार को भी दिनभर कस्बे में स्माग छाया रहा। हालांकि स्माग पिछले सप्ताह तो कम रहा, लेकिन अभी भी खतरनाक बना हुआ है।
बीते कई दिनों से प्रदूषण के कारण हालात बिगड़ते ही जा रहे थे। धारूहेड़ा व भिवाड़ी दोनों ही औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर 500 के नजदीक तक पहुंच गया था। शहर पूरी तरह से गैस का चैंबर बन गया है। सुबह से लेकर रात तक स्माग की चादर छा रही थी। हालात इतने विकट होने लगे थे कि लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत और आंखों में जलन की शिकायत अधिक थी। गुरूवार को धारूहेड़ा में एक्यूआइ 357 और भिवाड़ी में एक्यूआइ 355 रहा।

स्थान      एक्यूआइ       पीएम10      पीएम 2.5
धारूहेड़ा    357             175                 357
भिवाडी       355              185                355

 

 

Mohit Mudgil
प्रदूषण को लेकर की गई है अपील: फिलहाल चार जिलो में कोयले व प्रदूषण का बढावा देने वाले कंपनियों को बदं करने आदेश दिए है। लेकिन प्रदूषण धारूहेडा में भी नहीं बढे, इसके लिए कंपनी संचालकों से पावर कट के दौरान जरनेटर नहीं चलाने के आदेश दिए गए है।
मोहित मुदगिर, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण धारूहेडा

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now