रेवाड़ी: अहीरवाल की ऐतिहासिक धरोहरों के बीच गूंजेगी संगीत की स्वर लहरियां: ‘विरासत-ए-रेवाड़ी’ का आयोजन 21 फरवरी को

On: January 18, 2026 2:57 PM
Follow Us:
तैयारियों को लेकर ऐतिहासिक छतरी समूह पर हुई 'अहीरवाल हेरिटेज' की बैठक शहरवासियों के लिए एंट्री रहेगी निशुल्क

रेवाड़ी: अहीरवाल की समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक गौरव को संजोने के उद्देश्य से ‘अहीरवाल हेरिटेज’ द्वारा आगामी 21 फरवरी 2026 को एक भव्य संगीतमय शाम ‘विरासत-ए-रेवाड़ी’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज ऐतिहासिक छतरी समूह, राव पूरन सिंह बाग पर संस्था के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस अवसर पर संस्था की प्रधान प्रियंका यादव ने बताया कि यह शहर में अपनी तरह का पहला अनूठा कार्यक्रम होगा, जिसमें शहर के प्रबुद्ध नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा ताकि वे रेवाड़ी की ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से जान सकें। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को राव बालकिशन का शहीदी दिवस है, जिसे समर्पित करते हुए 21 फरवरी के कार्यक्रम में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

तैयारियों को लेकर ऐतिहासिक छतरी समूह पर हुई 'अहीरवाल हेरिटेज' की बैठक शहरवासियों के लिए एंट्री रहेगी निशुल्क
तैयारियों को लेकर ऐतिहासिक छतरी समूह पर हुई ‘अहीरवाल हेरिटेज’ की बैठक शहरवासियों के लिए एंट्री रहेगी निशुल्क

निशुल्क प्रवेश और बुकिंग प्रक्रिया: प्रियंका यादव ने स्पष्ट किया कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी शहरवासी सादर आमंत्रित हैं और प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क (Free of Cost) है। हालांकि, व्यवस्था बनाए रखने के लिए दर्शकों को पहले वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग करनी होगी। बुकिंग के लिए इच्छुक व्यक्ति ‘Ahirwal Heritage’ के फेसबुक या इंस्टाग्राम पेज पर संपर्क कर सकते हैं, जहाँ उन्हें बुकिंग लिंक और अन्य जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

बैठक में ये रहे मौजूद: बैठक में प्रधान प्रियंका यादव के साथ प्रमुख समाजसेवी राकेश भार्गव, मुकेश सुल्तानिया, इंजीनियर सचिन, आरके टूरिज्म से राकेश कुमार, सहायक रिसर्च ऑफिसर मंगेश कुमार, अध्यापक दिनेश कुमार, मशहूर चित्रकार अमन कुमार और सहायक प्रोफेसर सुशांत यादव उपस्थित रहे।

कला और विरासत का संगम: 300 साल पुरानी राव पूरन सिंह की छतरियों (पिता राजा राव तुलाराम) के प्रांगण में होने वाले इस कार्यक्रम में पुलकित शर्मा और उनका बैंड ‘सरसवाइब’ सूफी, गजल और भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां देंगे। यह स्थल हरियाणा सरकार द्वारा संरक्षित है और होली चाइल्ड स्कूल द्वारा इसकी देखभाल की जा रही है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now