रेवाड़ी गौ रक्षा दल को बाबा सीताराम मंदिर कमेटी की ओर से किया सम्मानित

On: March 7, 2026 8:33 PM
Follow Us:
रेवाड़ी गौ रक्षा दल को बाबा सीताराम मंदिर कमेटी की ओर से किया सम्मानित

रेवाड़ी: गांव गोकलगढ़ स्थित बाबा सीताराम मंदिर कमेटी की ओर से शुक्रवार को गौ सेवा और संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय रेवाड़ी गौ रक्षा दल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, मंदिर कमेटी के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।

कमेटी की ओर से दल के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर उनके प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गौवंश की रक्षा और देखभाल समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे कुछ युवा पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं।

नंदू गौशाला कमेटी के प्रधान रोहित यादव ने बताया कि रेवाड़ी गौ रक्षा दल लंबे समय से बीमार, बेसहारा और दुर्घटनाग्रस्त गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार रात में भी मौके पर पहुंचकर गौमाता को उपचार और आश्रय दिलाने का काम करते हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now