Rewari Crime: वेयर हाउस में करंट लगने से श्रमिक की मौत, हंगागा करने पर तीन पर मामला दर्ज

On: April 29, 2025 7:29 PM
Follow Us:
वेयर हाउस में करंट लगने से श्रमिक की मौत, हंगागा करने पर तीन पर मामला दर्ज

Rewari Crime : दिल्ली जयपुर हाईवे ​स्थित वेयर हाउस में एक इलेक्ट्रीशियन की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणो की ओर से काफी विरोध के बाद पुलिस ने कंपनी मालिक, मैनेजर और एचआर मैनेजर के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है।

रालियावास गांव निवासी वेदपाल ने बताया कि उसका भाई रामपाल यादव 2 साल से सीजे डार्सल लॉजिस्टिक लिमिटेड में बतौर इलैक्ट्रिशियन कार्यरत था। उसे पता लगा कि रामपाल यादव को बिजली करंट लगा है, जिसे रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा है। वे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो डॉक्टरों की जांच में पता चला कि रामपाल की मौत हो चुकी है।

 

जब वेयर हाउस प्रबंधन से इसको लेकर बात की तो वे कहने लगे ये ठेकेदारी मे काम करता है। जब ठेकेदार से कहा तो वह कहने लगा कि वेयरहाउस में काम करता था वहीं इसके लिए जिम्मेदार है। पुलिस ने रामपाल के भाई की शिकायत पर कंपनी मालिक, मैनेजर और एचआर मैनेजर के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है।

कंपनी पर लापरवाही का केस दर्ज : कसौला थाना पुलिस के जांच अधिकारी सचिन ने बताया कि मृतक कर्मचारी के भाई की शिकायत पर कंपनी मालिक, मैनेजर और एचआर मैनेजर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। इलेक्ट्रीशियन के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
धारूहेड़ा: कार्रवाई की मांग केा लेकर वेयरहाउस में बैठे ग्रामीण

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now