Rewari Crime: धारूहेडा में सैनिक से लूटपाट करने वाले चढे हत्थे ?

On: March 1, 2024 6:56 PM
Follow Us:

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, पुलिस को मिली बडी सफलता,चारो आरोपी लिए रिमांड पर
Rewari Crime, धारूहेड़ा: स्थानीय पुलिस को लूटपाट गिरोहा को पकडने मे बडी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑटो में लिफ्ट देकर सैनिक से मारपीट करके मोबाइल, पर्स व अन्य सामान छीनने के मामले में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए गए ऑटो को बरामद कर लिया है।Agniveer Recruitment का अंतिम परिणाम जारी, इस दिन दादरी कार्यालय में करें रिपोर्ट

ये किए काबू: गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान रामजस नगर धारूहेड़ा निवासी आनन्द, अलावलपुर निवासी अमित, राजस्थान के जिला करौली के गांव कोटामुदनी हाल मोहल्ला रामजस नगर धारूहेड़ा निवासी बच्चन बैरवा व यूपी के जिला फिरोजाबाद के गांव टापा पैंट भगवान नगर हाल मोहल्ला हरिनगर धारूहेड़ा निवासी आनन्द देव के रूप में हुई है।

loot

राजस्थान के तिजारा निवासी करण सैनी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह रात को बस में दिल्ली से धारूहेड़ा पहुंचा था। धारूहेड़ा ओवरब्रिज पर भिवाडी टोल टैक्स जाने के लिए उसने एक ऑटो में लिफ्ट ली। ऑटो में पहले से ही चार युवक बैठे थे। वह ऑटो को लेकर भगत सिंह चौक से नंदरामपुर बास की तरफ बढ़े।

Rewari News: मांगो को लेकर Nambardar Association ने SDM Rewari को सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी

इसी रोड पर कुछ किलोमीटर आगे चलने के बाद सुनसान जगह देखकर पीछे बैठे एक युवक ने उनके गले में रस्सी जैसा फंदा डाल दिया और सभी ने मिलकर उसके सिर व हाथ पर लोहे की छोटी राड से हमला कर दिया। जो ऑटो में बैठे चारों आरोपी उसके साथ मारपीट करके उसका मोबाइल फोन, पर्स, जरूरी कागजात व अन्य सामान को छीन कर भाग गए।

चारो आरोपित लिए रिमांड पर Rewari Crime

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपी आनन्द, अमित, बच्चन बैवरा व आनन्द देव को गिरफ्तार करके वारदात में प्रयोग किए गए ऑटो को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now