Rewari Crime: राह चलते युवक से मोबाइल छीनने वाले दो बदमाश काबू

On: November 30, 2021 2:11 PM
Follow Us:

कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाईकिल व छीना गया मोबाइल फोन बरामद
रेवाडी: सुनील चौहान। थाना रोहडाई पुलिस ने राह चलते युवक का मोबाइल छीनकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान अहमदपुर पड़तल निवासी विपिन व गुडीयानी निवासी अमनदीप के रूप में हुई है।
गाँव पहराजवास निवासी देवेन्द्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बतलाया कि सोमवार को दोपहर बाद मै अपने घर आ रहा था। रास्ते में पाल्हावास नहर के पास एक मोटरसाईकिल पर दो युवक सवार होकर आए और मेरे हाथ से मेरा फोन छीनकर ले गए। पुलिस ने देवेन्द्र की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। आज पुलिस को सुचना मिली कि दो लड़के जिन्होंने छीनाझपटी की वारदात को अंजाम दिया था वो दोनों लड़के मोटरसाईकिल पर सवार होकर कोसली से पाल्हावास की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी करके मोटरसाईकिल सवार दोनो संदिग्ध लड़कों को रुकवाया तथा उनसे पूछताछ करने व तलाशी लेने पर छीना गया मोबाइल उनके पास से बरामद हो गया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाईकिल व छीना गया मोबाइल फोन कब्जे में लेकर आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now