Rewari Crime: केंप चालको की गुडा गर्दी, गाडी में नहीं बैठा तो कर दी पिटाई

On: October 22, 2021 10:52 AM
Follow Us:

धारूहेडाः औद्योगिक कस्बे में कैब चालकों का आंतक बढता ही जा रहा है। कभी किसी को लिफट देकर लूटपाट क्र लेते है वहीं अब तो सवारियो को पीट कर भी लूटपाट करना शुरू कर दिया है। थाना धारूहेडा पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के मोहन गार्डन निवासी रामपाल ने बताया कि वह धारूहेडा के सेक्टर छह में अपनी बेटी की सुसराल में आया था। जब वह ससुराल से अपने घर वापस जाने लगा तो वह सेक्टर छ के निकट रोडवेज बस का दिल्ली जाने के लिए इंतजार कर रहा था। इसी बीच एक युवक उसके पास आया कि कहां जाना है। तो वह कहने लगा कि दिल्ली जाना है। वह कहने लगा कि उसकी केब मे चलों। मैने मना कर दिया है वह रोडवेज में जाएगा। इसी बीच तीन चार युवक उसके पास पहुंचे तथा उसक पर हमला कर दिया। हमले में घायल होकर वह वही गिर गया। जब उसके होश आया तो उसकी जेब से करीब 5 हजार रूपए गायब थे। सूचना पाकर उसका दामाद व बेटी मोके पर पहुंचे। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  पीडित ने बताया कि मारपीट करने वाले मोनी व प्रवेश नाम लेकर बोल रहे थे। पुलिस ने मारपीट करने, लूटपाट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप मे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now