Rewari: धारूहेड़ा में अवैध शराब से भरी कार पकडी, दोनों तस्कर फरार

On: January 2, 2024 6:45 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा: स्थानीय पुलिस ने रविवार देर रात को अवैध शराब से लदी एक मारूति कार को जब्त कर 35 पेटी शराब बरामद की है। सबसे अहम बात यह है नाकाबंदी के बावजूद कार में सवार दो युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अवैध शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Rewari: धारूहेड़ा से अपहृत हुआ बच्चा बरामद, जानिए कैसे पहुंचा दिल्ली ?

बता दे कि रात को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी शराब लेकर दो युवक कार से धारूहेड़ा की ओर आ रहे है। टीम ने कार का पीछा किया तो कार चालक ने बस स्टेंड के पास कार को मोडकर दिल्ली जयपुर हाईवे की ओर चल लिए। पीछे पीछे पुलिस की टीम लगी रही। अपने को घिरा हुआ देखकर कार में सवार दोनो आरोपित अंधरे का फायदा उठाते हुए साहबी बेराज पर कार को छोडकर फरार हो गए।HARYANA NEWS: रेलवे ट्रेक रोका, गुरूग्राम रेलवे स्टेशन पर चेतक एक्सप्रेस पर किया पथराव !

 

पुलिस ने जब कार चैक की तो उसे 35 पेटी देशी शराब मिली। कार के रजिस्ट्रेशन के अनुसार कार मेवात के गांव भोगपुर के रहने वाले अपित के नाम है। पुलिस ने शराब व कार को जबत कर कार के रजिस्ट्र्रेशन के आधार पर शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now