Rewari: दुर्घटना मुआवजा के मामलों मेंं 3 करोड़ 39 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

On: September 11, 2023 7:19 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: रेवाडी, कोसली व बावल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विमल कुमार की अध्यक्षता और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी वर्षा जैन के मार्गदर्शन में किया गया।Haryana: इस बार कैथल में मनाई जाएगी चौ देवीलाल की 110 वी जंयती

राष्ट्रीय लोक अदालत में 47 मोटर दुर्घटना मुआवजा के मामलों का निपटारा करते हुए 3 करोड़ 39 लाख रुपये की राशि मोटर दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों, घायलों, याची को स्वीकृत दी गई।

LOK ADALAT

वहीं नेशनल लोक अदालत में बिजली से संबंधित 797 मामलों, 27 वैवाहिक मामलों सहित अन्य मामलों का भी निपटारा किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी विमल कुमार ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निपटारा जल्द कराया जा सकता है।Hero Destini जीतने का सुनहरा मौका, लिकं वायरल, जाने सच्चाई ?

लोक अदालत के माध्यम से निर्णित किये गए मामलों में आगे कोई अपील, पुनरीक्षण दायर नहीं की जा सकती, जिससे समय व धन दोनों की ही बचत होती है। उन्होंने लोगो से राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now