Rewari: महिला से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने वाला आरोपी काबू

On: July 13, 2023 6:37 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा: थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म करने व उसकी अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पीड़ित लड़की व आरोपी युवक दोनों ही उत्तर प्रदेश के रहने वाले है।Haryana: बारिश का कहर, कई ट्रेने व बसे हुई रद्द, यहां पढिए पूरी डिटेल्स

RAPE

सेक्टर छह पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी एक युवती ने शिकायत में बताया कि वह धारूहेड़ा में किराए पर रहती है और मानेसर स्थित एक कंपनी में काम करती है। उसके मामा के गाँव का लड़का दिसंबर 2022 में काम के जरिए उसके कमरे पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।Haryana: कार्यालयों में काम काज बंद, लोग परेशान, लिपिकों की स्ट्राइक से राजस्व हुआ ढप

वह अपनी नानी के घर गई तो आरोपी ने वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। दस जुलाई को आरोपी फिर से उसके कमरे में आया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुन कर उसकी मौसी मौके पर पहुंची और आरोपी से छुडवाया।

वीडियो बनाकर दी धमकी: आरोपी युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई हुई है। वह बार बार उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now