Rewari Accident News: मौत का तांडव: एक ही दिन में बुझे 2 परिवारों के चिराग

On: July 23, 2024 7:10 PM
Follow Us:

कार व टैंकर में भिंडत, कार सवार दों युवको की मौत
Rewari Accident News : रेवाड़ी- शाहजहांपुर मार्ग पर खरसानकी गांव के पास मंगलवार को बडा हादसा हो गया। मंगलवार को कार व टैंकर में आमने सामने टक्कर हो गई तथा कार में सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक ही दिन में दो परिवारों के चिराग बुझने से गांव में मातम छा गया।

पुलिस के अनुसार बावल मंडल के गांव खरखड़ी के रहने वाले 25 वर्षीय मनजीत उर्फ साहिल व 23 वर्षीय नितेश- अपने गांव से रेवाड़ी जा रहे थे। रेवाड़ी- शाहजहांपुर मार्ग पर खरसानकी गांव के पास सामने से आ रहे टैंकर से उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कार में सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गईं

 

बुझ गए चिराग: ग्रामीणों के अनुसार खरखडी के रहने वला मनजीत व साहिल दोनो ही अपने माता पिता की इकलौटी संतान थे। दोनो की मोत होने से दोनो घर के चिराग बुझ गए है। हादस की सूचना से गांव तथा दोनो घरों में मातम छा गया

गमहीन माहौल में हुआ दाहसंस्कार: पुलिस ने दोनो मृतको को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सोंप दिया है। दोनो युवकों को शाम को गमहीन माहौल में दाहसंस्कार किया गया। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now