Rewari News: मीरपुर में सेवानिवृत ACP ने भतीजे को मारी गोली, जानिए क्या था विवाद

On: February 6, 2024 4:42 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: कस्बे के गांव मीरपुर में आपसी कहासुनी हो गई, झगड़ा इतना बढ़ गया कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के सेवानिवृत एसीपी ने अपनी सगे भतीजे को  गोली मार दी। गोली कंधे पर गर्दन के पास लगी! घायल को गंभीर हालत में रेवाड़ी भर्ती कराया गया है । थाना धारूहेड़ा पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rewari News: कानूनी साक्षरता मिशन पर प्रतियोगिता आयोजित, जानिए कौन बना ​विजेता

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में गांव मीरपुर के (Meerpur crime)  रहने वाले अमित कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मार्केट कमेटी अटेली में नौकरी करता है। शनिवार रात को वह तथा उसके चाचा राजेंद्र सिंह की फोन पर बात हुई थी! राजेद्र सिंह शराब पी रखी थी तथा कहा कि तुझे मिलते ही गोली मारूंगा। रविवार को गांव में वह अपने घर आ रहा था। इसी दौरान उसका ताउ राजेंद्र अपनी कर से आए।

रेवाडी में सहकर्मी ही निकला दगाबाज, पैसे भी नहीं दिए ओर जान भी ले ली

कार खडी कर दी गाली: ताउ ने हमारे घर के सामने कार खड़ी कर दी! युवक का आरोप है कि आते ही राजेंद्र ने गाली क्लोज करने लगा तथा अपना लाइसेंसी रिवालवर निकालकर फायरिंग कर दी! गोली अमित के कंधे के ऊपर गर्दन के पास लगी! वह गोली लगने के बाद घायल होकर वहीं गिर गया । इसी बीच आरोपित वहां से फरार हो गया!

मामला दर्ज कर जांच शुरू: आसपास के लोगों ने अमित को रेवाड़ी भर्ती कराया गया। राजेंद्र सिंह दिल्ली पुलिस से एसीपी पद से सेवानिवृत है। जांच अधिकारी एसआई अमित कुमार ने बताया फायरिंग किया हुआ खोल बरामद कर लिया तथा घायल के बयान पर हत्या के प्रयास व आर्मस एक्ट के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now