Rawari: औद्योगिक क्षेत्र व गांवो में बिजली आपूर्ति बदं रहेगी 31 को

On: December 29, 2023 12:00 PM
Follow Us:

बिजली आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आए। इसके लिए समय समय पर ​निगम मरम्मत कार्य करता रहता है। पावर ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत उपकरणों के सामान्य रखरखाव के लिए रविवार 31 दिसंबर को पावर ट्रांसफार्मर एक व दो में तीन तीन घंटे बिजली तथा औद्योगिक कस्बे में चार घंटे बिजली आपूर्ति बदं रहेगी।Rawari: रविवार को इन गांवो की बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

विद्युत निगम के एसडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि पावर ट्रांसफार्मर टी-एक, रविवार को 10:00 बजे से 13:00 बजे तक बदं रहेगा। जिसके चलते 11केवी रालियावास (आरडीएस), 11 केवी यूनिप्रोडक्ट, 11 केवी अनंतराज और 11 केवी जल आपूर्ति फीडर बदं रहेंगे। इन फिडरों से गांव जथडल, पचगांव, आसियाकी, पचोर, सापली, पिथनवास, निखरी, निगानियावास, रालियावास और माजरी गांवों की बिजली बदं रहेगी।

 

वहीं इसी दिन पावर ट्रांसफार्मर टी-2 सुबह 08:00 से 11:00 बजे तक बदं रहेगा जिसके चलते 11 केवी जनरल इंडस्ट्रीज, 11 केवी डीएफसीसीआईएल और 11 केवी जेएलएनसी फीडर बदं रहेंंगे।
डॉक्टर हड़ताल पर… सरकारी अस्पतालों में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी ठप
 

वहीं दूसरी ओर औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में सुबह 10 से 2 बजे तक 11 के वी लूमैक्स, पैरामाउंट, एवर साइन, मेहसाणा, जीकेएन सोना व33 केवी सबस्टेशन इंडस्ट्रियल एरिया पार्ट 2 धारूहेड़ा में आपूर्ति बदं रहेगी

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now