Raksha Bandhan festival: बहनों ने भाइयों की राखी से कलाई सजाई

On: August 9, 2025 2:36 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: रक्षा बंधन पर्व पर शिव नगर में हिमांशी भाई योगेश यादव वे तिलक करती हुए

धारूहेड़ा: रक्षा बंधन का पर्व कस्बे में हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। बहनों ने सुबह से ही भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबे, सुखद और सुरक्षित जीवन की कामना की। बदले में भाइयों ने बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा का वचन निभाने का संकल्प लिया। Raksha Bandhan festival

। बाजारों में राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर दिनभर रौनक बनी रही। मिठाइयों की खरीदारी के साथ-साथ परिवारों ने एक-दूसरे के घर जाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस अवसर को पारिवारिक प्रेम और आपसी संबंधों को मजबूत करने का दिन बताया।

हर्षोल्लास से मनाया  रक्षा बंधन पर्व, बहनों ने भाइयों की राखी से कलाई सजाई
हर्षोल्लास से मनाया रक्षा बंधन पर्व, बहनों ने भाइयों की राखी से कलाई सजाई

रक्षा बंधन के मौके पर कई सामाजिक संगठनों ने अनोखी पहल करते हुए सैनिकों, पुलिसकर्मियों और जरूरतमंदों को राखी बांधी और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।Raksha Bandhan festival

धारूहेड़ा: गांव जोनियावास में बहन पूनम अपने भाई राकेश को राधी बांधती हुई
धारूहेड़ा: गांव जोनियावास में बहन पूनम अपने भाई राकेश को राधी बांधती हुई

शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर-घर रक्षाबंधन का उत्साह देखने को मिला। कई परिवारों में दूर-दराज रहने वाले भाई-बहन इस खास दिन के लिए घर लौटे। इससे मिलन का माहौल और भी खुशनुमा बन गया। रक्षाबंधन ने एक बार फिर भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह और विश्वास की डोर को मजबूत किया। हर घर में प्रेम, अपनापन और उत्सव की खुशबू महसूस की गई।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now