Railways: हरिद्वार के लिए रेवाड़ी होकर 31 से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए ठहराव

On: May 29, 2024 2:58 PM
Follow Us:

Railways : गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे की ओर से साबरमती-हरिद्वार-साबरमती (05 ट्रिप) द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। साबरमती और हरिद्वार के बीच 5 ट्रिप लगाएगी। यह ट्रेन रेवाड़ी होकर चलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 31 मई से 14 जून तक साबरमती से प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को शाम 6.45 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 7 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09426, रेलसेवा 1 जून से 15 जून तक हरिद्वार से प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को रात 9.45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10.30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

यहां होगा ठहराव:  यह रेलसेवा मार्ग में मेहसाणा, पालनपुर, नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट आबूरोड, पिंडवाड़ा, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड़ जं., अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, , दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रुड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now