Punjab-Haryana High court : कोर्ट परिसर में चली तलवारें, जाने क्या है पूरा मामला ?

On: September 18, 2025 7:01 AM
Follow Us:

Punjab-Haryana High court : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है। कोर्ट परिसर में जमकर लात घूसे चले।

मिली जानकारी के अनुसार, हाई कोर्ट परिसर में तलवारें भी लहराई गईं और वकीलों पर भी हमला किया गया। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दो वकीलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इनमें एक महिला वकील भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, बार एसोसिएशन का आरोप है कि कोर्ट प्रांगण में इन दोनों ने बार सदस्यों के साथ मारपीट की और दहशत का माहौल बनाया। बार कार्यकारिणी के अनुसार महिला एडवोकेट रवनीत कौर ने मुख्य न्यायाधीश की अदालत में बार के मौजूदा सचिव पर उनका बैग और लैपटॉप कब्जे में लेने का झूठा आरोप लगाया और अपने मामले को अगले दिन लगाने की मांग की। लगभग 100 वकीलों की आपत्ति के बावजूद उनकी मांग स्वीकार कर ली गई। अदालत से बाहर आने के बाद रवनीत कौर ने हंगामा किया और एडवोकेट सिमरनजीत सिंह ब्लासी के साथ बार कार्यालय में घुसकर सचिव से बदसलूकी की और अन्य सदस्यों से मारपीट की। Punjab-Haryana High court

सबसे गंभीर आरोप यह लगाया गया है कि एडवोकेट ब्लासी कोर्ट परिसर में तलवार लेकर खुलेआम घूम रहे थे और उन्होंने सचिव तथा अन्य वकीलों पर हमला भी किया। बार ने कहा कि दोनों को पुलिस अपने साथ ले गई थी, इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बार एसोसिएशन ने मांग की है कि तुरंत एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। चेतावनी दी गई है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएगी। Punjab-Haryana High court

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now