Political news: रोहतक व सिरसा से कांग्रेस की बंफर जीत, BJP को जनता ने दिखाया आइना

BHPENDER DEEPENDER HOODA

Political news: हरियाणा में न मोदी की गारंटी चली न ही विकास के दावे। इस बार मतदाताओं ने रोहतक ओर सिरसा में भाजपा की पोल खोल कर रख दी है। सिरसा से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा के बाद रोहतक से दीपेंद्र हुड्‌डा भी चुनाव जीत गए हैं।

ROHTAK

बंफर जीत, बीजेपी का झटका: सर्वे में पहली बताया जा रहा था कि इस बार BJP Haryana में भारी कीमत चुकानी पडेगी। सैलजा ने BJP उम्मीदवार अशोक तंवर को करीब सवा 2 लाख वोटों से हराया। वहीं दीपेंद्र हुड्‌डा ने बीजेपी के अरविंद शर्मा को 3 लाख 16 हजार 528 मतों से मात देकर रिकोर्ड कायम कर दिया है।

मतदान केंद्र हगांमा:  Haryana- Sonipat  में मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। लाठ और जोली बूथ की काउंटिंग रुकने पर कांग्रेसी भड़क गए। कांग्रेस समर्थक मतगणना केंद्र के बाहर इकट्‌ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे। माहौल देख काउंटिंग सेंटर के गेट पर कमांडो और पुलिस के जवान तैनात किए।

दीपेंद्र हुडडा व डा अरविंद यादव पर बैंक का मोटा कर्ज, जानिए कितनी है संपति
दीपेंद्र हुडडा व डा अरविंद यादव पर बैंक का मोटा कर्ज, जानिए कितनी है संपति

एक घंटे बाद दोबारा शुरू: अधिकारी मतगणना केंद्र से बाहर आए और कहा कि बैलट पेपर की गिनती के लिए काउंटिंग रोकी गई थी, जो बाद में शुरू कर दी गई।

खट्टर का बेडा पार: हालाकि शुरूआत में खट्टर की स्थिति राव इद्रजीत की तरह गंभीर बनी हुई थी। लेकिन
करनाल से BJP के मनोहर लाल खट्‌टर 2 लाख से ज्यादा, फरीदाबाद से BJP के कृष्णपाल गुर्जर डेढ़ लाख से ज्यादा, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह 35 हजार से ज्यादा लीड ले चुके है।

 

करनाल विधानसभा उपचुनाव में CM नायब सैनी की जीत

करनाल विधानसभा उपचुनाव में CM नायब सैनी ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कहा कि जनता ने लोकतंत्र के पर्व में जितने उत्साह से भाग लिया है और जितनी शालीनता से हरियाणा में चुनाव संपन्न हुआ है, उसके लिए हम हरियाणा की जनता के आभारी हैं। आने वाले समय में जनता की सेवा और ज्यादा लग्न तथा उत्साह के साथ करेंगे।

NAYAB SAINI CM HARYANA

कुरुक्षेत्र सीट से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल की जीत से पहले ही कैथल में जश्न शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ता डीजे पर डांस कर रहे हैं।

सोनीपत और कुरुक्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। वहीं गुरुग्राम में भाजपा को और हिसार व अंबाला में कांग्रेस को बढ़त है। गुरूग्राम में राव इंद्रजीत एक लाख से ज्यादा मतों से जीत सकते है।