Political News: अखिलेश यादव की रैली, जहां बरसाने थे फूल, वहां बरसे ईंट पत्थर

अखिलेश यादव की रैली, जहां बरसाने थे फूल, वहां बरसे ईंट पत्थर

Political News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के खरेवां सरायमीर में हुई जनसभा में जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा क‍ि, भाजपा की सरकार ने 10 वर्षों से देश में को खूब लूटा । इतना लूटा कि उसी से वैक्सीन लगवा दी। आज वैक्सीन से खतरा पैदा हो गया है। क्या वैक्सीन लगवाने भाजपा को वोट देंगे?

बरसाने थे फूल, चले ईंट पत्थर

Political News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के खरेवां सरायमीर में हुई जनसभा में बेकाबू सपा कार्यकर्ताओं के कारण भगदड़ मच गई। बैरिकेडिंग तोड़कर समर्थक मंच तक पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए लाठियां भी भांजी।

पुलिस ने किया लाठी चार्ज: जैसी ही जनता मंच तक पहुंची तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दी। रैली में जमकर र्ईट व पत्थर चलें। कई कार्यकताओ को चोंटे भी आई। इतना ही रैली भगदड से लोग काफी परेशान रहे।

Political News: चार जून के बाद मंत्रिमंडल तो बनेगा ही लेकिन चार जून के बाद यह हमार मीडिया मंडल भी बदल जाएगा। हमारे आपके खुशियों के दिन आएंगे। यह मानकर चलें कि आजमगढ़ अपना पुराना रिकार्ड तोड़ेगा।

भाजपा का 400 का नारा है। आप लोग पढ़े-पढ़े लिखे हैं। यह नारा इन्होंने इसलिए दिया कि लोकसभा में 543 सीटें हैं। इस बार जनता इन्हें 400 हार का हार पहना रही है।

 

नौजवान जानते होंगे कि इनकी सरकार में हर पेपर लीक हो गया। परीक्षा रद करनी पड़ी। नौजवान कितनी तैयारी करके गए होंगे। जब परीक्षा देने गए तो पेपर लीक हो गया। भ्रष्टाचार व लूट का चोला पहनकर इस सरकार ने क्या क्या नहीं किया गिनाने लग तो पूरा दिन लग जाएगा।