Political News: आप की बदलाव यात्रा ने हरियाणा के स्कूलों की खोली पोल

On: December 25, 2023 3:26 PM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा में बदलाव के लिए 15 दिसंबर से हरियाणा मेंं शुरू हुई बदलाव यात्रा का समापन हो गया है। यह यात्रा पाचं कद्दार आप के नेताओ के नेतृत्व में अलग अलग शहर से शुरू हुई थी। नेताओ ने भापजा पर खूब तंज करे इतना ही नही उनके विकास कार्यो की भी खूब पोल खोली।हरियाणा सरकार ने स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियों का किया ऐलान, जहां कब तक बदं रहेगेंं स्कूल

कई युवा पार्टी में हुए शामिल: दिल्ली व पंजाब के बाद आप अब हरियाणा में पैर पसारने का प्रयास कर रही है। बदलाव यात्रा में हजारों की संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने हिस्सा लिया और प्रदेश की भ्रष्ट शासन व्यवस्था को बदलने का प्रण लिया।

दस दिवसीय बदलाव यात्रा का हुआ समापन:
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के नेतृत्व वाली बदलाव यात्रा महेंद्रगढ़ से शुरू होकर कैथल में संपन्न हुई, जबकि राष्ट्रीय ज्वाइंट सेक्रेटरी चौ. निर्मल सिंह के नेतृत्व में कालका से शुरू हुई बदलाव यात्रा का समापन पानीपत में हुआ. प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद से शुरू हुई बदलाव यात्रा का समापन जींद में हुआ, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व वाली यात्रा का समापन सिरसा से शुरू होकर भिवानी में हुआ।रेवाड़ी ने लोवा को पानीपत ने बादली को फुटबाल में हराया

यात्रा में इन्होंने संभाला मोर्चा:
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने 90 विधानासभाओं का दौरा किया और प्रदेश के लोगों की समस्याएं जानी व सरकार के सामने जनता के मुद्दे उठाए। बदलाव यात्रा के समापन के दौरान डॉ. सुशील गुप्ता के साथ पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा, डॉ. अशोक तंवर के साथ पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, अनुराग ढांडा के साथ पंजाब के कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा और चित्रा सरवारा के साथ विधायक गुरलाल घनौर मौजूद रहे।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के स्कूल और कॉलेजों की हालत इतनी बदतर है कि हरियाणा के बच्चों को अभिभावक दिल्ली के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाना चाहते हैं. हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को फटकार लगाई और 5 लाख जुर्माना लगाया।रेवाड़ी में कोहरे का कहर: पुलिस कर्मी सहित दो की दर्दनाक मौत

 

हरियाणा का शिक्षामंत्री अनपढ़ है। हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था का बेड़ा गर्क हो चुका है। हरियाणा सरकार ने एफिडेविट देकर बताया कि साढ़े 1500 स्कूलों में शौचालय नहीं हैं। इनमें 500 लड़कियों के स्कूल हैं। 500 से ज्यादा स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं। 570 से ज्यादा स्कूलों में पीने का पानी तक नहीं है। शिक्षा विभाग में 70 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। वहीं हरियाणा का शिक्षामंत्री अनपढ़ है। हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था का बेड़ा गर्क हो चुका है।

मुआवजे के लिए भटक रहे किसान: डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जब बाढ़ आई तो पंजाब सरकार ने फसल मंडी में पहुंचने से पहले किसानों को मुआवजा दे दिया। हरियाणा में किसानों के साथ हरियाणा सरकार ने भद्दा मजाक किया है। करीब 1 लाख 40 हजार किसानों ने खराब फसल के मुआवजे के लिए आवेदन किया था। उनमें से केवल 34 हजार किसानों को ही सरकार ने मुआवजा दिया। मुआवजे के लिए किसान भटक रहे है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now