Political News Haryana: चंडीगढ़ में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत के डिनर के बाद BJP में हुई सियासी हलचल शुरू हो गए है। सीएम की बगावत एक बार फिर दक्षिण हरियाणा को महंगी पड सकती है। राव की पार्टी में शामि हुए अब विधायकों को अपनी सफाई के लिए किस पेनल से गुजरना पडेगा यह कहना आसान नही है। एक बार फिर भाजपा में इस पार्टी को लेकर बडा मुद्दा बन सकता है।
धन्यवाद रैली रेवाड़ी से शुरू हुई थी चिंगारी: बता दे ये चिंगारी धन्यवाद रैली के बाद ही सुलग रही है। राव ने सीएम को निशाना बनाते हुए कई बातें कही थी। इतना ही यह भी कहा था कि अहीरवाल के साथ ना इंसाफी हो रही है। कई मांगो को लेकर अपनी बात रखी थी।
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि धारूहेड़ा के लोग भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र से आने वाले पानी के जमाव के चलते नरकीय जीवन जीने को मजबूर थे। नेशनल हाईवे जाम रहता था। काफी प्रयासों के बाद रैंप बनाकर पानी को रोका गया था।Political News Haryana
सबसे ज्यादा वर्षा के समय धारूहेड़ा में रहने वाले लोग इस पानी से प्रभावित रहते हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने मसानी बराज में छोड़े जाने वाले दूषित पानी को लेकर कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा छोड़े जा रहे प्रदूषित पानी से आसपास के 20 से ज्यादा गांव प्रभावित है।
रेवाड़ी MLA Laxman ने क्या कहा ? : राव साहब के डिनर में शामिल होने वाले रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव कहते हैं कि क्या हम किसी के यहां भोज पर भी नहीं जा सकते हैं क्या ?. हमें सीएम भोज पर बुलाते हैं तो तब भी हम जाते हैं. 18 तारीख की बात अब पूछ रहे हैं, हमारे क्षेत्र के नेता हैं, अगर हम एक साथ खाने पर बैठते हैं तो इसमें कोई राजनीति नहीं है और ना ही कोई राजनीतिक बात हुई है. लोग पता नहीं इसको नमक मिर्च लगाकर महिमामंडित कर रहे हैं.
राव इंद्रजीत ने फेंकी गुगली ? : बता दे कि राव साहब यह पहले ही कह चुके हैं कि सीएमओ तो अभी भी पुराने वाला है। बाबू सारे पूर्व सीएम मनोहर लाल के समय को लेकर ये कह रहे है। हरियाणा में ये चर्चा भी होती है कि असली सीएम तो अभी भी मनोहर लाल ही हैं। उनके खिलाफ मुद्दों का पहाड़ खड़ा हो गया था। बनके हटने के बाद स्थितियां अगर नहीं बदल रही हैं तो ये उसका असर भी हो सकता है। कहने का अर्थ यह है स्थिति जो बन रही है, उसमें राव साहब ने गुगली फेंकी है। देखते हैं अब क्या उसका असर होता है।Political News Haryana
कौन हैं राव इंद्रजीत सिंह ? : राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा के दिग्गज नेताओं में आते हैं। वे गुरुग्राम से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में छठवीं बार जीत दर्ज करके संसद पहुंचे हैं. वे मोदी मंत्रिमंडल में लगातार तीसरी बार मंत्री भी बने हैं। लेकिन इनके सीएम बनने का मौका नहीं दिय जा रहा हैं। उनकी बेटी आरती राव सिंह इस बार अटेली से चुनाव लड़कर विधायक बनीं और फिर हरियाणा कैबिनेट में मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रही है.
वे हरियाणा में राज्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उनका जन्म 11 फरवरी 1950 को हरियाणा के रेवाड़ी में हुआ था रामपुरा हाउस इसको लेकर काफी चर्चा में रहा है। वे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके राव बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। 1977 में कांग्रेस से उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी लेकिन साल 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले वे कांग्रेस का बाय बोलकर बीजेपी में शामिल हो गए थे।
डैमेज कंट्रोल के प्रयास : कि जो विधायक केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत के डिनर शामिल हुए थे उनकी ओर से अब डैमेज कंट्रोल के प्रयास शुरू हो गए हैं। राव के डिनर में शामिल हुए भाजपा के 6 विधायक मंगलवार शाम को चंडीगढ़ में सीएम हाउस पहुंचे। जहां इन विधायकों ने खुद को पार्टी के प्रति निष्ठावान बताया। इन विधायकों ने यह भी कहा कि उस डिनर का राजनीति से कोई वास्ता नहीं था। Political News Haryana
सीएम दरबर पहुंचे ये विधायक: बता दे कि चंडीगढ़ में हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी से गुरुग्राम से विधायक मुकेश शर्मा, सोहना से तेजपाल तंवर, बावल से डॉ. कृष्ण, नारनौल से ओमप्रकाश यादव, चरखी दादरी से सुनील सांगवान, बाढड़ा से उमेद पातुवास पहुंचे हैं।

बता दे कि पार्टी से जुड़े 2 विधायकों को सीएम हाउस से बुलावा आया था जबकि 4 खुद ही वहां पहुंचे गए। बताया जाता है कि 2 विधायक तो डिनर से पहले सीएम नायब सैनी से मुलाकात करने गए थे। हालांकि डिनर से लौटने के बाद उन्होंने सीएम से मुलाकात नहीं की थी।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल बोले: गुर्जर की गाय और बीजेपी की राय खूंटे पर दूध देती है राव इंद्रजीत की डिनर डिप्लोमेसी को लेकर फरीदाबाद में सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बीजेपी का विधायक मरते दम तक पार्टी के साथ खड़ा रहेगा। कहीं न कहीं ये बात भी पार्टी को लेकर ही कही गई है।Political News Haryana
राव इंद्रजीत पार्टी के बड़े नेता हैं। कोई भी सांसद इस तरह से विधायकों को खाने के लिए बुला सकता है। सभी सांसद समय-समय पर सीएम को भी खाने पर बुलाते रहते हैं।Political News Haryana
डिनर पर अनिल विज ने क्या कहा ? हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि कि अगर चार आदमी बैठकर खाना खा लेते हैं तो उसका कोई मतलब नहीं निकालना चाहिए। उन्होंने बैठकर अपना खाना खाया, मुझे भी बुलाते तो मैं भी चला जाता,।
अपने-अपने क्षेत्र के लोगों के साथ बैठकर भोजन करने की कोई मनाही नहीं है। इस तरही पार्टी को कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकालना चाहिए। मुझे बुलावा नहीं आया था अगर आता में भी जाता
जानिए अब कहां देनी होगी सफाई: भाजपा में राव साहब की पार्टी का विवाद गहराता जा रहा है। MLA जब CM हाउस पहुंचे तो साथ में अपने क्षेत्र के कुछ काम भी लेकर गए थे, लेकिन उनके लिए अब उन्हें इंतजार करने को कहा गया है। साफ जाहिर है अब ये पार्टी से काफी हलचल मच गई है। साफ कहा जा रहा है कि दिल्ली दरबार में सफाई के बाद ही उन पर विचार किया जाएगा।Political News Haryana
CM हाउस में पहुंचे एक MLA को कहा गया है कि यहां सफाई देने से कुछ नहीं होगा, अब सफाई दिल्ली में देनी होगी। उनका इशारा संभवत केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सीएम मनोहर लाल के समक्ष था।

















