Political News: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मांगी राजस्थान विधानसभा से पेंशन, सचिवालय में शुरू हुई प्रक्रिया

On: August 30, 2025 8:41 PM
Follow Us:
जगदीप धनखड़ के

Political News: भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा से बतौर पूर्व विधायक पेंशन के लिए आवेदन किया है। धनखड़ वर्ष 1993 से 1998 तक अजमेर जिले की किशनगढ़ विधानसभा सीट से विधायक रहे थे।

उपराष्ट्रपति पद का कार्यकाल पूरा करने के बाद अब उन्होंने यह अर्जी औपचारिक रूप से विधानसभा सचिवालय में दी है। सचिवालय सूत्रों के अनुसार, उनके आवेदन पर पात्रता जांच की प्रक्रिया फिलहाल जारी है।Political News

जगदीप धनखड़ का राजनीतिक करियर कई अहम पदों से जुड़ा रहा है। 1989 में वे झुंझुनू से जनता दल के टिकट पर सांसद बने और चंद्रशेखर सरकार में संसदीय कार्य राज्य मंत्री का दायित्व संभाला। इसके बाद 1993 में कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में किशनगढ़ से विधायक निर्वाचित हुए।

2019 से 2022 तक उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी निभाई और फिर 2022 से 2025 तक भारत के उपराष्ट्रपति रहे। अब पूर्व विधायक होने के नाते उन्होंने विधानसभा पेंशन का दावा किया है, जिस पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now