Political News: हरियाणा में नये जिले व तहसील बनाने को लेकर आया बडा अपडेट

On: February 5, 2025 8:33 PM
Follow Us:
Haryana news:

Political News: हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक चंडीगढ़ में हुई । कैबिनेट की इस बैठक में नये जिले, तहसील और सब तहसीलों के गठन को लेकर प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बता दे कि कैबिनेट सब-कमेटी के पास नये जिलों, तहसील और उप तहसील बनाने के संबंध में अब तक 27 प्रस्ताव मिले है।

बैठक में सदस्य के रूप में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहे। हालांकि किसी कारण से शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा केबिनेट की बैठक में शामिल नहीं हो सके।

इन पर हुई चर्चा: केबिनेट सब कमेटी ने सिरसा के गांव रंगा, लहंगेवाला, मत्तड़ और अलीकां को कालांवाली तहसील से निकालकर सिरसा तहसील में शामिल करने की सिफारिश की। सोनीपत के गांव ज्वारा को गोहाना से निकालकर जिला पानीपत में जोड़ने की सिफारिश भी की गई है। अंतिम मंजूरी के लिए इन प्रस्तावों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

 

कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है। उनको कहा कि वे उपायुक्तों को गांवों के नाम बदलने, उप तहसील, नई तहसील, उपमंडल व जिले बनवाने के संबंध में लंबित प्रस्तावों की रिपोर्ट जल्द से जल्द मंगवाए ताकि आगे कार्रवाई की जा सके।

बैठक में यह भी बताया गया कि पहले प्राप्त गत बैठक में अनुशंसा प्रदान किए गए चार प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष भेजा जा चुका है। इस मोके पर विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा. अमित अग्रवाल, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव कमलेश भादू शामिल हुए।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now