Rewari: पहले की रैकी, फिर आढती को लूटा, जानिए कैसे चढे पुलिस के हत्थे?

On: August 9, 2023 6:31 AM
Follow Us:

Best24News, Rewari News:  भाडावास रोड पर आढत व्यापारी को मारपीट कर नकदी छीनने वाले बदमाशो को सीआइए ने काबू कर लिया है। आरोपियो ने रैकी करके वारदात को अंजाम दिया था।

ये किए काबू: डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि वारदात में शामिल अमित और शुभम उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। अमित महेन्द्रगढ़ जिले के बाघोत व शुभम अलवर जिले के तिजारा का रहने वाला है। दोनों फिलहाल काफी समय से रेवाड़ी शहर में ही रहते है।Rewari News: रेवाड़ी-नारनौल मार्ग पर बना ओवरब्रिज खोला, मिलेगी जाम से निजात

जानिए कैसे लूट: पुलिस ने बताया कि पंकज के बारे में दोनो को पूरी जानकारी थी। वो बाइक पर रोजाना घर से इस समय पैसे लेकर आता है। पहले उसकी रैकी की और फिर 6 अगस्त की सुबह पंकज को घर लौटते वक्त लूट लिया।

 

सीसीटीवी फुटेज से किए काबू

डीएसपी संजीव ने बताया कि वारदात के बाद सेक्टर-3 चौकी में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया गया था। एसपी दीपक सहारण ने मामले की जांच सीआईए-1 को सौंपी थी।राजबीर कालूवास दोबारा बने जजपा रेवाड़ी हलका अध्यक्ष

सीआईए की टीम ने तमाम सीसीटीवी फुटेज व अन्य सबूत जुटाए और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनो को रिमांड पर लिया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now