PM Jan Dhan Yojana: अगर आपको भी चाहिए अपने खाते में ₹10000 फ्री, तो इस योजना के लिए आवेदन

On: May 4, 2025 12:14 PM
Follow Us:
PM Jan Dhan Yojana

अगर आपके बचत खाते में पैसे नहीं हैं, तब भी आप बैंक से 10,000 रुपये निकाल सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके पास जन धन खाता होना चाहिए। जन धन खाते की शुरुआत केंद्र की मोदी सरकार ने साल 2017 में की थी।

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बैंक खाता खोलने पर कई तरह की बैंकिंग सुविधाएं मिलती हैं जैसे चेक बुक, पासबुक, दुर्घटना बीमा आदि। इन सबके साथ ही ग्राहकों को ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी मिलती है। इसकी मदद से आप जरूरत पड़ने पर बैंक खाते में बैलेंस न होने पर भी पैसे निकाल सकते हैं।

प्रधानमंत्री जन धन योजना

इस योजना के तहत जीरो बैलेंस अकाउंट पर बैंक खाते खोले जाते हैं। अगर आपके खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं है, तो भी आपको इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ता। इस योजना में बीमा समेत कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। इस जीरो बैलेंस अकाउंट ने करोड़ों लोगों को बचत खाता, बीमा और पेंशन जैसे लाभ आसानी से पाने में मदद की है।

ऐसे पा सकते हैं 10 हजार रुपये

जनधन योजना के तहत अगर आपके खाते में बैलेंस नहीं है तो भी आपको 10,000 रुपये तक के ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा शॉर्ट टर्म लोन की तरह है। ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपका जनधन खाता कम से कम 6 महीने पुराना होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो आप सिर्फ 2,000 रुपये तक का ओवरड्राफ्ट पा सकते हैं। इस खाते में ओवरड्राफ्ट सुविधा के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष है।

ओवरड्राफ्ट पर लगता है ब्याज

ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठाने पर आपको बैंक को मामूली ब्याज देना पड़ता है। लेकिन इससे कम आय वर्ग के ग्राहकों की छोटी-मोटी जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं। उन्हें किसी के सामने गिड़गिड़ाना नहीं पड़ता। आप बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज और फाइल तैयार करने के झंझट के इस पैसे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

खाता कैसे खोलें

जनधन खाता खोलने के लिए आपके पास आधार कार्ड और पैन कार्ड होना चाहिए। खाता खोलने की न्यूनतम आयु 10 वर्ष है। इतना ही नहीं, आप अपने पुराने बचत खाते को भी जनधन में बदल सकते हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now