Home Top News Petrol Diesel Price Hike: आम आदमी को लगा झटका, पेट्रोल डीजल के...

Petrol Diesel Price Hike: आम आदमी को लगा झटका, पेट्रोल डीजल के रेट में हुई फिर बढ़ोतरी, देखें ताजा रेट

आम आदमी को लगा झटका, पेट्रोल डीजल के रेट में हुई फिर बढ़ोतरी

Petrol Diesel Price Hike: अभी कुछ समय पहले ही पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी हुई थी और एक बार फिर से आज पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ गए हैं। पिछली बार पेट्रोल डीजल के रेट में तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली थी और आज पेट्रोल डीजल के रेट में 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल का रेट 98.64 रुपए और डीजल का रेट 91.98 रुपए प्रति लीटर है। वही आज मुंबई में पेट्रोल का रेट 107 रुपए और डीजल का रेट 94 रुपए पहुंच गया है।

5 दिनों के भीतर दूसरी बार हुई बढ़ोतरी

5 दिनों के भीतर पेट्रोल डीजल के रेट में दूसरी बार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी होने से आम जनता की परेशानियां बढ़ने लगी है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष की पार्टी है पेट्रोल डीजल के रेट में होने वाली बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन भी कर रही है।

आज गुरुग्राम में पेट्रोल के रेट में 0.82 रुपए की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद आज पेट्रोल का रेट ₹99.29 लीटर पहुंच गया है वहीं डीजल के रेट में 0.86 रुपए की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद डीजल का रेट 91.80 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं भारत के तमाम शहरों में पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ गए हैं।

4 साल बाद हुई बढ़ोतरी

सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के रेट में ₹3 की बढ़ोतरी की गई थी। 4 साल के बाद पेट्रोल और डीजल के रेट में इतनी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पेट्रोल डीजल के रेट में लगातार होने वाली बढ़ोतरी इस अजंता की परेशानियां बढ़ती जा रही है।

सिर्फ पेट्रोल डीजल ही नहीं सीएनजी के कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही सीएनजी के रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि मिडिल ईस्ट युद्ध के वजह से पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी हो रही है।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version