back to top
Home Haryana News Haryana News: वोटिंग डे पर ‘Paid Leave’का ऐलान! कर्मचारियों को मिलेगी सैलरी...

Haryana News: वोटिंग डे पर ‘Paid Leave’का ऐलान! कर्मचारियों को मिलेगी सैलरी समेत छुट्टी

वोटिंग डे पर ‘Paid Leave’का ऐलान!10 मई को थमेगा कामकाज,मिलेगी सैलरी समेत छुट्टी
वोटिंग डे पर ‘Paid Leave’का ऐलान!10 मई को थमेगा कामकाज,मिलेगी सैलरी समेत छुट्टी

Haryana News: हरियाणा के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की गई है। राज्य में शुरू होने वाले स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। राज्य के श्रम विभाग के द्वारा साफ निर्देश जारी किया गया है और कहा गया है कि मतदान वाले दिन यानी की 10 मई को संबंधित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को पैड लीव मिलेगा।

यानी कि इस दिन हरियाणा में दुकानों, निजी कंपनियों और अन्य प्रतिष्ठानों में काम करने वाले लोग उस दिन बिना वेतन कटौती के छुट्टी ले सकेंगे। इस दिन छुट्टी मताधिकार के लिए दिया जाएगा।

सरकार के द्वारा यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान कर सके। लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ही यह बड़ा फैसला लिया गया है। कई बार ऐसा देखा जाता है की नौकरियां काम के दबाव के वजह से लोग वोट डालने नहीं जा पाते हैं और वोट के अधिकार से वंचित रह जाते हैं। हरियाणा सरकार का यह फैसला लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है।

स्थानीय निकाय चुनावों की प्रक्रिया भी तेजी पकड़ ली है। सोनीपत नगर निगम में मेयर पद के लिए नामांकन की शुरुआत हो चुकी है। यहां बुधवार को तीन उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए, जिनमें कांग्रेस के देवराज दीवान के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार रमेश कुमार खतरी और डॉ. कमलेश कुमार सैनी शामिल हैं।

अंबाला और पंचकूला में मेयर पद के लिए अभी तक कोई खास हलचल देखने को नहीं मिली है। नामांकन के दूसरे दिन भी यहां किसी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया।  रेवाड़ी नगर परिषद और धारुहेड़ा, सांपला और उकलाना में अध्यक्ष पद के लिए भी अभी तक कोई नामांकन सामने नहीं आया है।

हरियाणा में 25 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया जारी रहने वाली है इसके बाद चुनावी माहौल और ज्यादा गरमा जाएगा। हरियाणा में चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है और राज्य सरकार के द्वारा इस बार पेड लीव का ऐलान भी किया गया है ताकि अधिक से अधिक संख्या में मतदान हो सके।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।