Haryana News: जाट धर्मशाला रेवाड़ी में चौधरी हरफूल सिंह जाट जुलहनी की 88 वी पुण्यतिथि के अवसर पर जाट समाज रेवाड़ी की तरफ से श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए गए व समाज के लिए उनके योगदान को याद किया गया ।
इस अवसर पर जाट समाज रेवाड़ी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जाट धर्मशाला रेवाड़ी परिसर के आस पास लगभग 200 पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर जाट समाज रेवाड़ी के पूर्व प्रधान चौधरी हवासिंह महलावत एडवोकेट व प्रधान सूरत सिंह ने पर्यावरण के लिए पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।Haryana News

इस अवसर पर जाट समाज रेवाड़ी के उप प्रधान डीपी सिंह, सचिव हंसराज कोच,कोषाध्यक्ष अजीत सिंह धनखड़,सुरजीत पहलवान, रण सिंह लोर,पूर्व सचिव रण सिंह सहरावत,पूर्व उप प्रधान सुरेंद्र फोगाट,अखिल भारतीय जाट महा सभा के प्रदेश सचिव युद्धवीर सिंह फोगाट, जिलाध्यक्ष अतरसिंह सिंह नेहरा,MS मालिक जी, रणबीर सिंह जांगू,राजू काकरावत,नवीन सोलोट,सतेंद्र झाबुआ,मंजीत महलावत,मास्टर जवाहर सिंह दूहन ,सुमन गुलिया जी,महेंद्र थानेदार, पृथ्वी सिंह फलस्वल,सोनू माजरा सहित समाज के बहुत सारे लोग मौजूद रहे।

















